Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल

By एकता | Sep 03, 2026

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के दिन महिलाएं अपने कपड़ों, मेकअप और ज्वेलरी पर तो खूब ध्यान देती हैं, लेकिन अक्सर बालों को स्टाइल करना भूल जाती हैं। जबकि बाल पूरे लुक को और भी खूबसूरत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल

जन्माष्टमी के मौके पर हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल (Half-Up Half-Down Braid Hairstyle) काफी खूबसूरत लग सकता है। खास बात यह है कि इसे आप करीब 5 मिनट में आसानी से तैयार कर सकती हैं। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का अच्छा कॉम्बिनेशन है। इसे आप साड़ी, लहंगा, सूट या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami पर क्या पहनें? इन 3 आउटफिट आइडियाज से हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी

सबसे पहले बालों को करें तैयार

हेयरस्टाइल अच्छी और साफ-सुथरी दिखे, इसके लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है। सबसे पहले बालों को कंघी की मदद से अच्छी तरह सुलझा लें। अब सिर के सामने वाले हिस्से से दोनों तरफ थोड़े-थोड़े बाल अलग कर लें। अगर आप चाहें तो नीचे के खुले बालों को हल्का कर्ल या वेवी लुक दे सकती हैं। बहुत ज्यादा कर्ल करने की जरूरत नहीं है, हल्की वेव्स भी बालों को खूबसूरत लुक देंगी।

क्राउन एरिया से बनाएं चोटी

अब इस हेयरस्टाइल का सबसे जरूरी हिस्सा यानी हाफ-अप ब्रेड तैयार करें। दोनों तरफ से निकाली गई बालों की लटों को पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद इन बालों से सामान्य तीन स्ट्रैंड वाली चोटी बनाएं। अगर आपको ब्रेडिंग आती है तो डच ब्रेड भी बना सकती हैं। चोटी बनने के बाद उसकी लटों को हल्के हाथों से थोड़ा-थोड़ा बाहर की तरफ खींचें। इससे चोटी थोड़ी खुली और घनी दिखाई देगी और बालों को ज्यादा वॉल्यूम मिलेगा।

रबर बैंड और बॉबी पिन से करें सेट

अब दोनों तरफ की चोटियों को सिर के पीछे एक साथ लेकर आएं। इन्हें एक छोटे ट्रांसपेरेंट रबर बैंड से बांध दें। इसके बाद चोटी को सही जगह पर रखने के लिए बॉबी पिंस का इस्तेमाल करें। पिन लगाते समय ध्यान रखें कि वे बालों के अंदर अच्छी तरह छिप जाएं, ताकि हेयरस्टाइल ज्यादा नेचुरल दिखाई दे।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2026 Mandir Decor Ideas: पुरानी साड़ियों से सजाएं अपना Temple, मेहमान करेंगे तारीफ

खुले बालों को दें फाइनल टच

अब नीचे बचे हुए खुले बालों को ऐसे ही न छोड़ें। यही हिस्सा आपके पूरे हेयरस्टाइल को फाइनल लुक देगा। सबसे पहले खुले बालों पर थोड़ा सा हेयर सीरम या हेयर स्प्रे लगाएं। इसके बाद उंगलियों या कंघी की मदद से बालों को हल्के हाथों से सेट करें। अगर आपने नीचे के बालों में वेव्स या कर्ल किए हैं, तो उन्हें भी हल्के हाथों से व्यवस्थित कर लें। इससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और अच्छी तरह सेट नजर आएंगे।

जन्माष्टमी लुक के साथ लगेगा परफेक्ट

अगर आप जन्माष्टमी पर सिंपल लेकिन खूबसूरत हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ काफी ग्रेसफुल लगती है। आप चाहें तो इस हेयरस्टाइल में गजरा, छोटे फूल या खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। इससे आपका जन्माष्टमी लुक और भी खास नजर आएगा।

प्रमुख खबरें

Assam Congress ने Akhil Gogoi की Raijor Dal से तोड़ा गठबंधन, अनुशासनहीनता का आरोप

Vanakkam Poorvottar: हिमालय पर बढ़ते खतरे और पहाड़ों के फूटते गुस्से के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की बैठक, India ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर में तोड़फोड़, TMC ने लगाया anarchy का आरोप

Battle of the Camel का हवाला देकर CM VD Satheesan ने दी Kanthapuram को नसीहत, Muslim Leaders ने किया पलटवार