अचानक मेहमान आने पर नो टेंशन! मखाने से बनाएं ये 3 Instant Recipes, सब करेंगे तारीफ

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2026

जब अचानक से आपके घर में मेहमान आ जाएं, तो आपको समझ नहीं आता क्या बनाएं और क्या सर्व करें? कई बार हमारी किचन में चीजें रखी रहती है, लेकिन उस पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। वैसे चाय के साथ मखाने का सर्व कर सकते हैं, इसको आप अलग-अलग स्नैक्स बना सकते हैं। 

कुरकुरे मसाला मखाना

मेहमानों के लिए नमकीन बिस्किट के चाय के साथ कुरकुरे मसाला मखाने सर्व करें। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में चम्मच घी गर्म करें। इसमें अब मखाने डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक अच्छे से भून लें, जब तक ये क्रिस्पी न हो जाएं।

अब आप गैस को बंद कर दें और गरम मखानों में स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा-सा भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

मखाना करी

यदि आप मेहमानों के खाने के लिए आलू, पनीर या छोले से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार आप मखाना करी जरुर बनाएं। इसके लिए आप एक चम्मच घी में 1 कप मखाने क्रिस्पी होने तक भून लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर की प्यूरी भूनें। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए थोड़ा काजू पेस्ट  और पानी डालकर उबालें। आखिर में भुने मखाने और कसूरी मेथी मिलाएं। 2 मिनट पकाकर गरमा-गरम परोसें।

मखाने की खीर 

मेहमानों के लिए लंच या फिर डिनर में कुछ स्वादिष्ट और हटकर सर्व करना चाहती हैं, तो मखाने से खीर बनाएं। इसके लिए मखानों को घी में भूनकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें।

दूध गाढ़ा होने के बाद, इसमें दरदरे पिस हुए मखाने, चीनी और थोड़े से कटे हुए काजू-बादाम डाल दें। इसको आप 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर जरुर पकाएं। अंत में आप थोड़ी इलायची पाउडर जरुर मिलाएं। इससे मखाने की स्वादिष्ट बन जाएगी। तैयार है मखाने की खीर है इसको आप ठंडा सर्व करोगे तो और भी टेस्टी लगेगी, इसको चाहे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya चंदा विवाद पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का पहला रिएक्शन, राम-राम के क्या हैं मायने?

World Cup इतिहास में शर्मनाक Record! मिस्र के Mohamed Hany ने खुद ही की टीम के खिलाफ किये दो गोल

पाकिस्तान पैसों के लिए बेच रहा कैंसर वाला चावल! EU ने ले लिया तगड़ा एक्शन

Yes Milord: बेवफा पार्टनर की अब खैर नहीं! शादी के बाद अब राइट टू प्राइवेसी की आड़ में नहीं छिपा सकेंगे अफेयर!