Quran Burning in Sweden: स्वीडिश सरकार ने कुरान जलाने की निंदा की, बताया इस्लामोफोबिक कृत्य

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

स्वीडन ने स्टॉकहोम की मुख्य मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति द्वारा कुरान जलाने की हालिया घटना की निंदा की है और कहा है कि यह एक इस्लामोफोबिक कृत्य है। स्वीडिश विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये कृत्य स्वीडिश सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक कार्रवाई के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के आह्वान के बाद यह बयान आया। बयान में स्वीडिश विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे देश में प्रदर्शनों के दौरान लोगों द्वारा किए गए इस्लामोफोबिक कृत्यों के कारण मुसलमानों को होने वाले अपराध से अवगत थे और समझते थे।

इसे भी पढ़ें: जमीन पर फेंका, फुटबॉल की तरह पैरों से मारा, फिर फाड़कर कर दिया आग के हवाले, स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने प्रदर्शनकारी ने जलाया कुरान

वीडियो में दिख रहा है कि स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने दो लोग कुरान को फुटबॉल की तरह पैरों से मारते नजर आ रहे हैं। फिर उसे जमीन पर फेंकते हैं और पैरों से कुचलत हैं। आखिर में फाड़कर आग के हवाले कर देते है।  

प्रमुख खबरें

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, इक बगल और आरंभ है प्रचंड गाकर बढ़ाया हौसला

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन