कुरैशी ने लगाया आरोप, चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए पाक पर हमले की साजिश रच रहा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ सीमा विवाद से अपने विपक्ष का ध्यान हटाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है।भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान से कहा था कि वह नयी दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या में कटौती करे। कुरैशी ने ‘जियो पाकिस्तान’ चैनल से बातचीत करते हुए कहा, भारत का रुख स्पष्ट है (सब देख सकते हैं) क्योंकि वह चीन के साथ अपने सीमा विवाद से ध्यान पाकिस्तान की ओर हटाना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत फॉल्स फ्लैग आपरेशन’ (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसमें कार्रवाई करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। लेकिन उन्होंने इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया और न ही कोई सबूत दिया।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR