Raanjhanaa AI-Altered Climax | ‘रांझणा’ के एआई संस्करण ने मुझे विचलित कर दिया, Dhanush ने दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया

By रेनू तिवारी | Aug 04, 2025

एआई से बदले हुए क्लाइमेक्स के साथ रांझणा की दोबारा रिलीज़ को लेकर विवाद बढ़ गया है। निर्देशक आनंद एल राय के बाद, अभिनेता धनुष भी एआई के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए आगे आए हैं और कहा है कि वैकल्पिक अंत ने फिल्म की आत्मा ही छीन ली है। धनुष ने एक बयान जारी किया, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें एआई के इस्तेमाल और वैकल्पिक अंत पर आपत्ति थी, लेकिन "संबंधित पक्ष" फिर भी इसे आगे बढ़ाते रहे।

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story की टीम को मिले दो National Film Awards, फिल्म को लेकर छिड़ गया विवाद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हाल में फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया, लेकिन इस बार इसका अंत कृत्रिम बुद्धिमत्ता या आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बदल दिया गया, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता धनुष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस नए संस्करण ने ‘‘फिल्म की आत्मा को छीन लिया है।’’ उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही इसके खिलाफ आपत्ति जताई थी।

रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में 42 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ‘‘एआई से बदले गए क्लाइमैक्स के साथ रांझणा की पुन: रिलीज ने मुझे पूरी तरह से विचलित कर दिया है। इस वैकल्पिक अंत ने फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया है और मेरी स्पष्ट आपत्ति के बावजूद संबंधित पक्षों ने इसे बनाया। यह वह फिल्म नहीं है, जिसमें मैंने 12 साल पहले काम किया था।’’

इसे भी पढ़ें: Allu Arjun और Atlee मिलकर रचने जा रहे हैं इतिहास, AA22xA6 के बाद फीकी पड़ जाएगी बाहूबली और रोबर्ट जैसी फिल्में | Report

धनुष ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया ‘‘कहानी कहने की ईमानदारी’’ के लिए खतरा है। उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्मों या सामग्री को बदलने के लिए एआई का इस्तेमाल करना कला और कलाकारों दोनों के लिए बेहद चिंताजनक परंपरा है। यह कहानी कहने की ईमानदारी और सिनेमा की विरासत को खतरे में डालता है। मैं गंभीरतापूर्व आशा करता हूं कि भविष्य में इस तरह के चलन को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे।’’ फिल्म की कहानी बनारस और दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कुंदन (धनुष) नामक हिंदू लड़का ज़ोया (सोनम कपूर) नामक मुस्लिम लड़की से बचपन से प्रेम करता है।

फिल्म के मूल संस्करण में क्लाइमैक्स के दौरान कुंदन एक रैली में गोली लगने के बाद अस्पताल में दम तोड़ देता है। एआई द्वारा बदले गए संस्करण में उसका अंत बदल दिया गया है और वह जीवित रहता है। निर्देशक आनंद एल राय पहले ही निर्माता और वितरक कंपनी इरोज द्वारा रिलीज किए गए नए संस्करण की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म को एक नए अंतिम दृश्य की जरूरत नहीं थी और वह पहले से ही एक बेहतरीन फिल्म है।

वहीं, इरोज ने जवाब में कहा था कि कंपनी हमेशा नई तकनीकों को अपनाने में अग्रणी रही है और वैकल्पिक अंत का उद्देश्य दर्शकों की भागीदारी को बढ़ाना और एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है। उसने यह भी कहा कि इसे ‘‘वैकल्पिक संस्करण’’ के रूप में दिखाया गया है। ‘रांझणा’ की पटकथा हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म में अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

Gianni Infantino के खिलाफ गहराया विवाद, FIFA का कड़ा रुख- हटाने के लिए Democratic Process जरूरी

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान