कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा- योगी को ही बना दीजिए बिहार का सीएम

By अंकित सिंह | Mar 30, 2022

बिहार में लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिलहाल बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अपराधी लोगों की हत्या कर रहे हैं। इसके अलावा शराबबंदी कानून को लेकर भी विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। खुद नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी भाजपा भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है। इन सब के बीच भाजपा की ओर से बिहार में योगी मॉडल को लागू करने की मांग की जा रही है। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने भी कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा विधायकों की योगी मॉडल वाली मांग पर राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश चले जाएं और यहां योगी आदित्यनाथ को बिहार ले आएं। कौन रोक रहा है। डबल इंजन की सरकार है। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सरकार ने अफसरों के भरोसे सब कुछ छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां रोज हत्या या लूट की घटना नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से कमजोर है। अगर यह मजबूत सरकार रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार