नस्लीय भेदभाव और हिंसा मामला: चीन ने अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा नहीं करने की दी सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

बीजिंग। चीन ने एशियाई लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव और हिंसा का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर नहीं जाने की सलाह दी है। माना जा रहा है कि चीन ने यह कदम कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की जांच का समर्थन कर रहे आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाराजगी के कारण उठाया है। संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम एक नोटिस जारी कर कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 को लेकर चीन और एशिया के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव तथा हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मिनियापोलिस और सेंट पॉल से कर्फ्यू हटा, सैनिकों को वापस भेजने की तैयारी

इसलिए मंत्रालय सलाह देता है कि चीनी सैलानी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने से बचें। गौरतलब है कि चीन ने आक्रमक कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया पर विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और जौ पर 80 फीसदी से ज्यादा शुल्क लगाकर फसल का आयात प्रभावी तरीके से बंद कर दिया है।इससे एक हफ्ते पहले चीन ने ऑस्ट्रेलिया से बीफ का आयात भी प्रतिबंधित कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग