Radhe Shyam Song | राधे श्याम का गाना आशिकी आ गई का टीज़र रिलीज, दोनों की शानदार केमिस्ट्री

By रेनू तिवारी | Nov 29, 2021

सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास की रोमांटिक फिल्म राधे श्याम के नये गाने "आशिकी आ गई" का टीज़र सोमवार को जारी किया गया। यह एक क्लासिक रोमांटिक ट्रैक है जो खूबसूरत लोकेशन पर  शूट किया गया है। पूरा गाना बहुत ही समृद्ध दृश्यों से भरा है। गाने में हम प्रभास को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जो पूजा हेगड़े से प्यार करता है। पूरा को भी प्रभास के प्यार में डूबा देखा जा सकता हैं। नये गाने "आशिकी आ गई" को कंपोज करने के अलावा मिथुन ने गाने के बोल भी लिखे हैं। उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाना भी गाया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट हुआ ड्रा, अश्विन बने तीसरे सबसे सफल गेंदबाज, रवींद्र का विकेट ले पाने में टीम हुई असफल

प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा, फिल्म में सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी पुलिकोंडा, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, रिद्धि कुमार, साशा छेत्री और सत्यन भी हैं। राधे श्याम का निर्माण वामशी, प्रमोद और प्रसीधा उप्पलापति ने टी-सीरीज़ के सहयोग से किया है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण