राधिका आप्टे ने #MeToo पर जाहिर की नाराजगी, कहा- सच्चाई बाहर नहीं आईं न ही बदलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

मुंबई। अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि ‘मी टू’ आंदोलन बॉलीवुड में आया और चला गया लेकिन फिल्म उद्योग में ज्यादा कुछ नहीं बदला। पिछले साल भारत में ‘मी टू’ आंदोलन ने जोर पकड़ा था और महिला ने अभिनेताओं, फिल्मकारों, लेखकों और पत्रकारों पर आरोप लगाए थे। यह पूछे जाने पर कि उन्हें दशक की कौन सी चीज अच्छी या बुरी लगी, राधिका ने कहा, “मीटू आंदोलन आया और चला गया। यह निराशाजनक है। बहुत सी चीजें जो बदलनी चाहिए थीं वह नहीं बदलीं। बहुत सी चीजें बाहर नहीं आईं न ही बदलीं। यह वास्तव में निराशाजनक है।” अभिनेत्री ने कहा कि वेतन में भेदभाव के मुद्दे में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

आप्टे ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकनोमिक कन्क्लेव में कहा, “वेतन में बिलकुल भी समानता नहीं है। हम वेतन में समानता के बारे में बात नहीं करते। हमें वेतन में समानता के लिए इस तरह बात नहीं करने की जरूरत नहीं है कि ‘ए’ स्तर की अभिनेत्री को किसी ‘ए’ स्तर के अभिनेता से अधिक वेतन मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ''मर्दानी 2'' का रानी मुखर्जी ने किया प्रचार

मोटे तौर पर कहा जाए तो यदि कोई ‘ए’ स्तर का अभिनेता आपको सीधे-सीधे तीन करोड़ रुपए का फायदा करा रहा है तो उसे अधिक वेतन मिलना चाहिए। लेकिन ए स्तर के अभिनेताओं के अलावा कास्ट और क्रू में अन्य लोग भी काम करते हैं। वहां वेतन में समानता नहीं है। वहां समान वेतन न दिए जाने के पीछे कोई बहाना नहीं है। वे लोग बॉक्स ऑफिस को बिलकुल भी प्रभावित नहीं करते।” उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण टीम में बहुत सी महिलाएं काम करती हैं और यह एक अच्छी बात है।

प्रमुख खबरें

भारत के दुश्मन को किसने मारा? रूस-इजरायल ने हिला दी दुनिया

International Physics Olympiad 2026: कोलंबिया में भारतीय छात्रों का जलवा, 5 Gold Medals जीतकर रचा नया इतिहास

Arvind Sawant का आरोप: Maharashtra की माझी लड़की बहिन योजना से 90 लाख नाम कटे

Social Media कोई खिलौना नहीं, EU President Ursula von der Leyen ने की बच्चों के लिए कड़े Age Limit की वकालत