मां बनने वाली हैं Radhika Apte, बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

By एकता | Oct 17, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे मां बनने वाली है। राधिका ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दुनिया को दी। बुधवार को, बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट के स्क्रीनिंग इवेंट में अभिनेत्री ने स्टाइलिश एंट्री ली। इस दौरान उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बता दें, राधिका ने बेनेडिक्ट टेलर के साथ अपनी शादी से लेकर बच्चे तक, अपनी निजी जीवन को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Updates । Chum Darang के साथ हुई हाथपाई के बाद घर से निकाले गए Avinash Mishra, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, क्या वापस आएंगे?

राधिका ने 2012 से ब्रिटिश वायलिन वादक और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2011 में हुई थी जब राधिका समकालीन नृत्य सीखने के लिए लंदन में थीं। 2013 में आधिकारिक समारोह से पहले 2012 में दोनों ने एक छोटे समारोह में शादी की थी। अभिनेत्री ने लंबे समय इस बात को गुप्त रखा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच