Radhika Apte Birthday: राधिका आप्टे ने थिएटर से की एक्टिंग की शुरूआत, आज मना रहीं 39वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 07, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे आज यानी की 07 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। राधिका आप्टे आज इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। राधिका ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि मराठी, बंगाली, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में बिना किसी की मदद के अपना मुकाम बनाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

राधिका आप्टे ने पहली बार साल 2005 में कॉलेज लाइफ में ही फिल्म वाह! लाइफ में काम किया था। इसके बाद वह अपने एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान थिएटर में रोल करने के लिए महज 8,000-10,000 रुपए में काम किया। साल 2008 में राधिका आप्टे ने एक मराठी फिल्म 'घो माला असला हवा' में रोल मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने रक्त चरित्र के पहले दूसरे भाग में काम किया। इसके अलावा अभिनेत्री ने अंधाधुन, पैड मैन, मांझी जैसी फिल्मों में काम किया।

शादी

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो राधिका आप्टे जब लंदन में ट्रेनिंग ले रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की मुलाकात उनके होने वाले पति बेनेडिक्ट टेलर से हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में रजिस्टर्ड मैरिज किया।

प्रमुख खबरें

हरियाणा के कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगी पूर्ण रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने की रद्द

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार