राधिका आप्टे ने पूरी की फोरेंसिक शूट, शेयर की विक्रांत मैसी के साथ प्यारी तस्वीर

By रेनू तिवारी | Sep 25, 2021

मुंबई। राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी विशाल फुरिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फॉरेंसिक में एक साथ नजर आएंगे। क्राइम थ्रिलर इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। शनिवार 25 सितंबर को राधिका ने अपने सह-कलाकार विक्रांत के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और घोषणा की कि उन्होंने फोरेंसिक की शूटिंग पूरी कर ली है।

इसे भी पढ़ें: साधारण स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट', बयाँ करती है एथिलीटों के संघर्ष की कहानी

 

आप्टे ने कहा, ‘‘मेरे लिए अब शूटिंग पूरी हो गई।’’ ‘फॉरेंसिक’ के अलावा आप्टे फिल्म निर्माता वासन बाला की ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ में भी नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में राजकुमार राव और हुमा कुरैशी भी हैं।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया