ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं! राधिका मदान की फिल्म कुत्ते की शूटिंग शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

मुंबई। अभिनेत्री राधिका मदान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शनिवार को मुंबई में शुरू हुई और इसकी पटकथा पिता-पुत्र ने दोनों मिलकर लिखी है।

इसे भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग बढ़ी

मदान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा ‘‘घर वापसी।’’ साथ ही उन्होंने फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। वह ‘पटाखा’ के बाद दूसरी बार विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में मदान के अलावा अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज काम कर रहे हैं। मदान इससे पहले ‘शिद्दत’ में नजर आईं थीं।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम