विंबलडन और ओलंपिक में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल, पूर्व चैंपियन ने नाम वापस लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

मैड्रिड। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने कहा है कि वह विंबलडन या तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। नडाल ने गुरुवार को कहा कि अपने शरीर की ‘आवाज सुनने’के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। इस महीने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले नडाल ने दो बार विंबलडन खिताब जीता है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक भी जीता था।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट