Rafael Nadal ने दर्द से राहत के लिए दाहिने हाथ की सर्जरी करवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

संन्यास ले चुके महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को बताया कि दर्द का इलाज करने और चलने-फिरने में मदद के लिए उनके दाहिने हाथ की सर्जरी हुई है। बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल बाएं हाथ से खेलते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।

नडाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें उनके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी और हाथ स्लिंग में था। उन्होंने मजाक में यह भी लिखा कि वह अगले साल के पहले मेजर ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाएंगे।

नडाल के प्रतिनिधि के एक अलग बयान के अनुसार सर्जरी का मकसद उनके दाहिने अंगूठे के जोड़ के दर्द को कम करना और चलने-फिरने में मदद करना था। यह सर्जरी बार्सीलोना के एक निजी स्वास्थ्य क्लिनिक में की गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के मंत्री Satpal Maharaj की बिगड़ी तबीयत, CM Dhami हाल जानने AIIMS Rishikesh पहुंचे

Chhattisgarh में LPG Cylinder की कालाबाज़ारी पर बड़ा Action, 200 छापों में 1000+ सिलेंडर जब्त

Stock Market Crash: तेल का झटका, HDFC Bank में भूचाल, एक दिन में क्यों डूबा बाजार?

Iran की नई चाल से आएगा बड़ा Oil Crisis? Strait of Hormuz पर लगेगा टोल, दुनिया में बढ़ेगी टेंशन