राफेल आरोपों से भाजपा को चुनाव में कोई हानि नहीं होगी: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर विपक्ष के ‘‘आधारहीन’’ आरोपों से भारतीय जनता पार्टी की चुनाव संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री चुनाव घोषणा पत्र की तैयारियों के लिए लोगों की सलाह लेने के लिए ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम की शुरूआत के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने मजाक मजाक में कहा, नदी के पानी के लिए गोंडिया MP से मिल जाए

 

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की ओर से लगातार जोर शोर से राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार का मसला उठाने से आसन्न आम चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कोई असर होगा तो गोयल ने इसका उत्तर नहीं में दिया। गोयल ने कहा, ‘‘हम लगभग पूरे देश में गए हैं और किसी ने भी इस मुद्दे को नहीं उठाया है और न ही कोई इससे चिंतित है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उनका पूरा भरोसा है । भारत की जनता का नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘पूरी तरह आधारहीन’’ आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन आक्षेपों का कोई आधार नहीं है। इसलिए, मुझे नहीं लगता है कि यह चुनाव में कोई मुद्दा होगा।’’ 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी इस बात से खुश है कि राफेल कोई मुद्दा नहीं है, और ‘‘विपक्ष इसी में व्यस्त है जबकि भारतीय जनता पार्टी का ध्यान विकास पर है और वह लोगों तक पहुंच रही है।’’ यह पूछे जाने पर कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ-साथ होंगे तो गोयल ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं भाजपा के मुंबई प्रमुख आशीष शेलर भी मौजूद थे।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA