राफेल करार ने ‘चौकीदार’ की पोल खोल दी है: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

ईटानगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान के मुद्दे पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और जोर देकर कहा कि राफेल करार ने खुद ‘‘चौकीदार’’ की पोल खोल दी है। राहुल बार-बार ‘‘चौकीदार चोर है’’ कहकर पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधते रहे हैं और इसी के जवाब में भाजपा ने हाल में ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: नेताजी का कायम किया रिश्ता ठीक करने के लिये बसपा से गठबंधन: अखिलेश

राहुल ने राफेल लड़ाकू विमान करार का ऑफसेट अनुबंध अनिल अंबानी समूह को देने में मोदी की मिलीभगत का आरोप बार-बार दोहराया है। उनका आरोप है कि मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की दावेदारी की अनदेखी कर अंबानी को कथित फायदा पहुंचाया। हालांकि, मोदी सरकार और अंबानी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह