भारत को जल्द मिलने वाला है राफेल विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को भरेंगे उड़ान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं।

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में राहुल, मोदी को ‘चोरों का सरदार’ कहने पर कोर्ट ने जारी किया समन

सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले महीने राफेल लेने फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह

सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिये पहले से ही पेरिस में है। भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया