गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत का दम, परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने सोमवार को दी।

‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा, ‘‘फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया