बढ़ सकती हैं Raghav Chadha की मुश्किलें, राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने बुधवार को आप सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली सेवा विधेयक के लिए प्रस्तावित चयन समिति के बारे में सदन में उनके द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर जालसाजी के आरोपों पर नोटिस भेजा। कम से कम चार सांसदों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित चयन समिति में उनकी सहमति के बिना उनका नाम शामिल किया गया था। सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने आज संसद में बैठक की और सांसद डॉ. सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, डॉ. एम. थंबीदुरई और नरहरि अमीन द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर आप सांसद राघव चड्ढा से जवाब मांगने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar ने वापस लिया Derek O'Brien का निलंबन, Rajya Sabha की कार्यवाही में शामिल होने की दी अनुमति

कब हुआ

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 काफी बहस के बाद संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया। यह बिल अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर मौजूदा केंद्र सरकार की जगह लेगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवा मामलों में दिल्ली सरकार को कार्यकारी शक्तियां दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद यह अध्यादेश लाया गया। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सोमवार को घोषणा की थी कि कम से कम चार सांसदों द्वारा की गई शिकायत की जांच की जाएगी। सांसदों ने आरोप लगाया कि दिल्ली सेवा संबंधी विधेयक को लेकर प्रस्तावित प्रवर समिति में उनके नाम का प्रस्ताव बिना उनकी सहमति के किया गया।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज