'फ़र्ज़ी' Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

By अंकित सिंह | Jun 25, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा सिख गुरुओं की तस्वीरों के अपमान का कथित वीडियो सामने आने के बाद से बवाल जारी है। इन सबके बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को ज़रा भी शक या संदेह था कि अपमान का यह वीडियो असली है, AI से बनाया गया है या नकली, अब उनके सभी शक और संदेह दूर हो गए हैं। असली अपमान वाले वीडियो को छिपाने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को एक फ़र्ज़ी फ़ोरेंसिक रिपोर्ट बनानी पड़ी। आज पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक को मानने वाला समुदाय, आहत, नाराज़ और गुस्से में है। 

भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए और उनके (मान के) इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भगवंत मान ने ‘सिख मर्यादा’ और देश भर के पंजाबी समुदाय का अपमान किया है, और हम पंजाब के मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

मल्होत्रा ​​ने सवाल किया कि जब अकाल तख्त साहिब ने मान के वीडियो की जांच सरकारी प्रयोगशाला से करवाई थी, तो पंजाब सरकार ने निजी प्रयोगशाला से जांच क्यों करवाई? मान ने इस वीडियो को खारिज करते हुए इसे उन्हें बदनाम करने के मकसद से फैलाया गया दुष्प्रचार करार दिया है। आप की पंजाब इकाई ने यह भी दावा किया है कि दो प्रयोगशाला में हुई फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि कथित आपत्तिजनक वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मान नहीं हैं। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा