मोदी के रोड शो पर बोलीं रागिनी नायक, वाराणसी की जनता से PM ने किया विश्वासघात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने काशी के साथ विश्वासघात किया है जिसके लिए उन्हें वहां की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने दावा भी किया कि आगामी चुनाव में पूरे देश के साथ वाराणसी भी प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिकार करेगा। रागिनी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी जी के लिए गाजेबाजे के साथ रोडशो निकाला गया ताकि उन वादों से लोगों को ध्यान भटकाया जा सके जो प्रधानमंत्री ने वाराणसी से किए थे। दरअसल, मां गंगा के साथ उनके स्वयंभू सपूत ने विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री को क्षमा याचना करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने महामना की प्रतिमा पर अर्पित किए फूल, लोगों का किया अभिवादन

उन्होंने कहा कि मां गंगा को साफ करने का वादा महाजुमला साबित हुआ है। एनजीटी कहती है कि गंगा का एक बूंद पानी साफ नहीं हो पाया। विश्वनाथ कोरिडोर के नाम पर सैकड़ों मकानों को तोड़ दिया गया है। काशी को क्योटो बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि बुनकरों और हथकरघा उद्योग को मजबूत बनाने का वादा किया था, लेकिन आज यह उद्योग आईसीयू में पहुंच गया है। वाराणसी में खेती और किसानों की हालत पहले से बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

प्रमुख खबरें

Bengal Voter List पर संग्राम, BJP का TMC पर आरोप- घुसपैठियों के सहारे जीतना चाहते हैं चुनाव

Excise Policy Scam में नया Twist, अरविंद केजरीवाल ने Delhi HC की जज पर उठाए सवाल, मांगा केस ट्रांसफर

Unnao Case: पीड़िता की इंसाफ की जंग, Kuldeep Sengar की सजा बढ़ाने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने दिया और वक्त

Paragliding Places in India: हवा से बातें करने का शौक, Bir Billing से Goa तक ये हैं Paragliding के Best Spots