रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हटाया गया, स्मिथ संभालेंगे कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

जयपुर। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अजिंक्य रहाणे कि जगह इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के बीच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की बागडोर सौपीं दी गयी। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झलने के बाद टीम में वापसी की है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को यहां खेले जाने वाले मैच से पहले यह घोषणा की गयी। राजस्थान की टीम आठ में छह मैच गंवा चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें बाकी बचे छह में से कम से कम पांच मैचों में जीत दर्ज करना होगा। 

स्मिथ को 2018 सत्र के लिए भी टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन प्रतिबंध के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाये थे जिसके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया की आईपीएल के आगामी मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीम स्मिथ राजस्थान रायल्स का नेतृत्व करेंगे। अजिक्य रहाणे ने शानदार तरीके से टीम की अगुवाई की और पिछले साल प्लेऑफ तक लेकर गये, लेकिन फ्रेंचाइजी को लगा कि 2019 में टीम के अभियान को सही से आगे बढ़ाने के लिए नये तरीकों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: विजय अभियान जारी रखने उतरेगा दिल्ली, रबाडा और पंत पर होगी निगाह

उन्होंने कहा की स्मिथ हमेशा से राजस्थान रायल्स के नेतृत्व टीम के साथ रहे थे और रहाणे भी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे। राजस्थान की टीम अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए छोटा सा बदलाव किया है। स्मिथ हालांकि राजस्थान रायल्स के साथ एक मई तक ही रहेंगे लेकिन टीम ने तब तक लीग के अपने ज्यादतर मैच खेल लिये होंगे। स्मिथ ने इस सत्र में सात मैचों में 37.20 की औसत से 73 रन बनाये है जिसमें 73 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रहाणे ने 25.12 की औसत से 201 रन बनाये है। उनका शीर्ष स्कोर 70 रन का है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार