रहाणे की कुशल कप्तानी और गेंदबाजों ने भारत को दिलाई अच्छी शुरूआत, 195 में निपटी आस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

मेलबर्न। पहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया। भारत ने जवाब में 11 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिये थे। एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा जो खाता खोले बिना मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए 28 रन बना लिये हैं।

इसे भी पढ़ें: फीफा की घोषणा, 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का आस्ट्रेलिया का फैसला गलत साबित होता दिखा और भारतीय गेंदबाजों ने उसका पूरा फायदा उठाया। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारतीय टीम काफी चुस्त नजर आई। कुछ बेहतरीन कैच लपके गए और खिलाड़ियों में जोश की कमी नहीं थी। रहाणे ने पहले ही घंटे में अश्विन को गेंद सौंपकर अच्छा फैसला लिया जिन्होंने जो बर्न्स (0) को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया। अपनी रफ्तार और विविधता के साथ अश्विन को विकेट से टर्न और उछाल भी मिला। उन्होंने मैथ्यू वेड को ऊंचा शॉट खेलने पर मजबूर किया और रविंद्र जडेजा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। वहीं स्मिथ लेग गली में पुजारा को कैच देकर लौटे। रहाणे ने सिराज को लंच से पहले एक भी ओवर नहीं दिया क्योकि उन्हें पता है कि सिराज पुरानी गेंद से कमाल करते हैं। लंच के बाद बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके उनके और लाबुशेन के बीच चौथे विकेट की 86 रन की साझेदारी को तोड़ा। सिराज ने लाबुशेन को पवेलियन भेजा जिन्होंने आस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक 48 रन बनाये।

गिल ने जमीन की ओर जाती गेंद को समय रहते लपक लिया। इसके बाद सिराज ने ग्रीन को पगबाधा आउट किया। वहीं कप्तान टिम पेन (13) एडीलेड की पारी को दोहरा नहीं सके और अश्विन ने उन्हें बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर हनुमा विहारी के हाथों लपकवाया। खेल के आखिरी घंटे में गिल ने बेहतरीन संयम का प्रदर्शन करके दिखा दिया कि उन्हें भविष्य का सितारा क्यो कहा जाता है।उन्होंने सकारात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पैट कमिंस, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क को हावी नहीं होने दिया। पहले टेस्ट में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट हुई भारतीय टीम आठ विकेट से हारने के बाद चार मैचों की श्रृंखला में 0 . 1 से पीछे है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है