By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2018
ओसाका। भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी ने आज यहां पैनासोनिक ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। अपना दूसरा एशियाई टूर खिताब जीतने की कोशिश में जुटे गंगजी कोरिया के ह्युंगसुंग किम से एक शाट पीछे हैं जिनका तीन दिन का कुल स्कोर 12 अंडर पार 201 है। अजीतेश संधू सात अंडर के स्कोर से सात गोल्फरों के साथ शामिल हैं। उन्होंने 68 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं और दूसरी एशियाई टूर जीत की दौड़ में शामिल हैं।