ICU में रहीम यार खान एयरबेस... पाकिस्तान को PM Modi की चेतावनी, भारत के खून से खेलने की कीमत चुकानी पड़ेगी

By अंकित सिंह | May 22, 2025

बीकानेर के देशनोक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के खून से खेलने की कीमत चुकानी पड़ेगी। यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई भी ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान ने बीकानेर के नल एयरपोर्ट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वो कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए।

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक, मोदी, यहां सीना तन कर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है लेकिन लहू गरम होता है। मोदी की नसों में, लहू नहीं, गरम सिन्दूर बह रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से सीधी लड़ाई में जीत नहीं सकता। इसलिए वो आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक ये चलता रहा। पाकिस्तान ने आतंकवाद फैलाया, मासूम लोगों को मारा और आतंक का माहौल बनाया। लेकिन, पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब भारत माता का सेवक मोदी गर्व से यहां खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन खून गर्म है। मोदी की रगों में खून नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बहता है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है... हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। और ये कीमत...पाकिस्तान की सेना चुकाएगी... पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

इसे भी पढ़ें: जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है...राजस्थान में बोले PM Modi, सौगंध मुझे इस मिट्टी की...

मोदी ने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा और न टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पीओके की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा... तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना... पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा