रहमान, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और बप्‍पी लाहिड़ी जैसे बड़े कलाकार टीकाकरण के लिए करेंगे कंसर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

नयी दिल्ली। स्टिंग और एंड्रिया बोसेली से लेकर ए आर रहमान तथा बप्पी बी लाहिड़ी तक देश-विदेश के संगीत जगत के कुछ मशहूर नाम कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में धनराशि एकत्रित करने के लिए ‘वैक्स.इंडिया.नाऊ’ नाम के डिजिटल कंसर्ट में एक साथ दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: TCNS Clothing ने ऑरेलिया ब्रांड के लिए आलिया भट्ट के साथ करार किया

सात जुलाई को होने वाले इस कंसर्ट में हिंदी फिल्म जगत से अनिल कपूर, शबाना आजमी तथा कैटरीना कैफ जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी। कंसर्ट में शिरकत करने वाले कुछ अन्य देसी विदेशी नामों में ग्लोरिया एस्टीफन, एनी लेनॉक्स, आसिफ मांडवी, जुबिन मेहता, निशात खान, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आदि हैं। शो को हास्य कलाकार हसन मिन्हाज प्रस्तुत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘तूफान’ में मुक्केबाज की भूमिका निभाने में मुझे बहुत खुशी मिली: फरहान अख्तर

एक विज्ञप्ति के अनुसार देश में टीकाकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए अनुराधा पालाकुरती फाउंडेशन और जूजू प्रोडक्शन्स इनीशियेटिव के सहयोग से कंसर्ट आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Priyansh Arya के रिकॉर्ड 181 रन से Delhi ने Tamil Nadu को 116 रन से रौंदा

Tirupati में प्राचीन मंदिर ढहाने पर भड़के Jagan Mohan Reddy, सरकार ने दी सफाई

ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग

Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा