कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ए आर रहमान की पहली फिल्म “99 सॉन्ग्स’'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

 मुंबई। जाने-माने संगीतकार ए आर रहमान ने कहा है कि महामारी के दौरान जब लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, ऐसे में वह अपने प्रोड्क्शन की पहली फिल्म ‘99 सॉन्ग्स’ रिलीज कर रहे हैं और इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कामयाबी से सिने जगत को प्रोत्साहन मिलेगा। रहमान ने यह भी कहा कि इस समय लोगों को फिल्म बड़े पर्दे पर देखनी चाहिए और फिल्मकारों तथा निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि एक फिल्म की कामयाबी पूरे सिने जगत की सफलता है। संगीत ड्रामा 16 अप्रैल को तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यह महाराष्ट्र को छोड़कर समूचे भारत में रिलीज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया ने दिल्ली CM को बताया देश के विजन वाला नेता, बोले- भाजपा ने 'केजरीवाल मॉडल' के तर्ज पर की घोषणाएं

उन्होंने कहा, “ इस वक्त लोगों को फिल्मकारों और निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि एक फिल्म की कामयाबी पूरे सिने जगत की सफलता है। कई लोग उम्मीद खो रहे हैं, परेशान हैं और भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।” रहमान ने कहा, “ हमें इसे रिलीज करने का साहस जुटाने पर गर्व है और उम्मीद है कि लोग मास्क लगाकर आएंगे तथा सुरक्षित रहेंगे और फिल्म का आनंद लेंगे।” “99 सॉन्ग्स” का निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति कर रहे हैं और फिल्म के सह-लेखक एवं निर्माता रहमान हैं। उन्होंने फिल्म में संगीत भी दिया है। इस फिल्म से इहान भट और एडिलेसी वर्गस अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में