साल 2025 में राहु-केतु बदल रहे अपनी चाल, ये 3 राशियां होगी मालामाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 15, 2024

दिसंबर महीने के खत्म होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इसके बाद नया साल का स्वागत हम सभी एक साथ करेंगे। साल 2025 में ग्रहों के गोचर के लिए बेहद खास है। अगले साल 2025 की शुरुआत से लेकर 18 मई 2025 तक राहु का परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष के अनुसार, 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि, यहां पर वर्ष के अंत तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए राहु-केतु का परिवर्तन शुभ रहेगा।

आइए आपको बताते हैं राहु-केतु का गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन बेहद शुभ होने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। नौकरी, व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सानिध्य मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि


इस राशि के जातकों को राहु-केतु के गोचर से लाभ होगा। धन-लाभ के योग बनेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अत्याधिक खरीदारी करने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश जाने के योग भी बनेंगे।

मकर राशि


राहु-केतु का राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के लिए साल 2025 काफी शुभ रहने वाला है। धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!