राहुल ने फिर दी मोदी को चुनौती, बोले- जब PM बहस करेंगे, तब सब साफ हो जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए गुरुवार को कहा कि जिस दिन मोदी उनकी चुनौती स्वीकार लेंगे, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राहुल ने यहां मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुझसे बहस करने की चुनौती स्वीकार कर लेंगे, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बहस हुई, उस दिन देश को पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है। 

राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से खुली बहस के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो उनके आवास पर जाकर भी बहस कर सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि मोदी बतायें कि अनिल अंबानी को राफेल का ठेका कैसे दिया। राहुल ने कहा कि मोदी यह समझा दें कि अनिल अंबानी, जो उनका मित्र, दोस्त और भाई है, उसे राफेल का ठेका कैसे दे दिया। उन्होंने कहा कि मोदी यह भी बतायें कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह क्यों बोला कि भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि राफेल का ठेका अनिल अंबानी को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया