राहुल ने फिर की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक, संसद में जारी गतिरोध के बीच बनाई गई आगे की रणनीति

By अंकित सिंह | Aug 06, 2021

संसद में जारी गतिरोध के बीच राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की है। हाल के दिनों में राहुल गांधी की विपक्ष के नेताओं से यह तीसरी बैठक है। माना जा रहा है कि संसद में जारी गतिरोध को लेकर विपक्ष की इस बैठक में नई रणनीति बनी होगी। विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी मामले और केंद्रीय कृषि कानून को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी की इस बैठक में एनसीपी, शिवसेना, आरजेडी समेत कई विपक्षी दल शामिल हुए। इस बैठक से पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे किसान भाई जंतर-मंतर पर बैठे हैं और अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। हम सभी नेता(विपक्षी नेता) उनकी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग का समर्थन करने के लिए वहां जाएंगे, राहुल गांधी भी किसानों से मिलने जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ कंस्टीट्यूशन क्लब में चाय पर चर्चा की थी। इस बैठक के बाद राहुल गांधी विपक्ष के नेताओं के साथ साइकिल पर संसद पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता