राहुल गांधी का आरोप- यूपीएससी बना ‘यूनियन प्रचारक संघ कमीशन’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बारी-बारी से एक-एक संस्था को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने एक खबर का हवाला भी दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि यूपीएससी के नए प्रमुख मनोज सोनी का भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ बहुत पुराना संबंध है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यूनियन प्रचारक संघ कमीशन। भारत संविधान को नष्ट किया जा रहा है, बारी-बारी से, एक-एक संस्था को नष्ट किया जा रहा है।’’ हाल ही में राहुल गांधी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा था कि संविधान एक हथियार है, लेकिन जब संस्थाओं पर नियंत्रण कर लिया जाए तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला