राहुल और अग्रवाल के अर्धशतक, पंजाब ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

मोहाली। भारत की विश्व कप टीम में चयन की दावेदारी पेश कर रहे लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। राहुल ने 53 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेलने के अलावा अग्रवाल (55) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की जिससे 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की। अग्रवाल ने 43 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके मारे। हैदराबाद की ओर से राशिद खान (20 रन पर एक विकेट), कप्तान भुवनेश्वर कुमार (बिना विकेट के 25 रन) और संदीप शर्मा (21 रन पर दो विकेट) ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद की टीम ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 70) के जुझारू अर्धशतक की बदौलत धीमी शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 150 रन बनाए। वार्नर ने 62 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने विजय शंकर (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 और मनीष पांडे (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की जिससे टीम ने अंतिम 10 ओवर में 100 रन जुटाने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: सैम कुरेन को आईपीएल के बाद बेहतर गेंदबाज बनने की उम्मीद

कौल के अगले ओवर में भी पांच रन बने जबकि टीम ने मनदीप सिंह (02) का विकेट गंवाया। पंजाब को अब अंतिम ओवर में 11 रन की जरूरत थी। नबी के ओवर की पहली दो गेंद पर सैम कुरेन (नाबाद पांच) ने दो-दो रन बनाए और फिर अगली गेंद पर एक रन लिया। राहुल ने चौथी गेंद पर चौका और फिर अगली गेंद पर दो रन के साथ पंजाब को जीत दिला दी। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टास जीतकर सनराइजर्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद मेजबान टीम को गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। अफगानिस्तान के आफ स्पिनर मुजीब उर रहमान (34 रन पर एक विकेट) ने बेहतरीन फार्म में चल रहे जानी बेयरस्टा (01) को दूसरे ओवर में ही शार्ट मिडविकेट पर अश्विन के हाथों कैच करा दिया। विजय शंकर ने आते ही मुजीब पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की सधी गेंदबाजी के सामने वह और वार्नर पावर प्ले में एक विकेट पर 27 रन ही बना सके। पावर प्ले के बाद भी विजय शंकर और वार्नर रन बनाने के लिए जूझते रहे और 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 50 रन तक ही पहुंचा। विजय शंकर ने 11वें ओवर में अश्विन (30 रन पर एक विकेट) पर चौका जड़ा लेकिन इसी ओवर में थर्ड मैन पर शाट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर लोकेश राहुल को कैच दे बैठे। उन्होंने 27 गेंद में 26 रन बनाए। मोहम्मद नबी (12) भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए जिससे 14वें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन हो गया। वार्नर ने इसके बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने अश्विन पर चौका जड़ने के बाद मुजीब पर पारी का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने मुजीब की गेंद पर दो रन के साथ 49 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष