By अंकित सिंह | Feb 25, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच आज राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रहे अमेठी के जगदीशपुर पहुंचे थे। अमेठी में राहुल गांधी ने किसानों के साथ-साथ रोजगार का मुद्दा उठाया और नरेंद्र मोदी के सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि भारत के प्रधानमंत्री आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे। पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और फिर तीन क़ाले क़ानून लागू किए। उन्होंने कहा कि इन क़ानूनों का लक्ष्य था, कि जो आज किसानों को मिलता हैं वह उनसे छीनकर भारत के सबसे बड़े 4-5 अरबपतियों को दे दिया जाएं।