राहुल और प्रियंका ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कर रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दीं। राहुल गांधी ने प्रियंका से गले मिलने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: ठीक होकर गंगा राम अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

प्रियंका ने भी अपने भाई के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘ हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Does Peepal Tree Have Ghosts? पीपल के पेड़ पर क्या सच में रहते हैं भूत-प्रेत? शनिवार के दिन ही क्यों होती है पूजा?

Char Dham Yatra 2024| रजिस्ट्रेशन किए बिना नहीं मिलेगी यात्रा के लिए एंट्री, रह जाएंगे दर्शन करने से वंचित

केरल में बढ़ेगी बारिश, IMD ने कई जिलों के लिए ‘Orange Alert’ जारी किया

गिरफ्तारी के बाद इमरान खान की पहली झलक, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में हुए पेश