जोधपुर हिंसा पर बोले अरुण सिंह, राहुल और प्रियंका को करना चाहिए इलाके का दौरा, CM न करें तुष्टिकरण की राजनीति

By अनुराग गुप्ता | May 04, 2022

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा के बाद सियासत गर्मायी हुई है। इसी बीच भाजपा नेता अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति कायम करने के लिए उन्हें काम करना चाहिए। दरअसल, ईद के दिन हुई हिंसा को लेकर प्रशासन लगातार सख्त है और मंगलवार से लागू कर्फ्यू को लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रखा गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजस्थान का दौरा करना चाहिए और मुख्यमंत्री को समझाना चाहिए कि तुष्टिकरण की राजनीति न करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में शांति और कानून व्यवस्था कायम करने के लिए काम करना चाहिेए।

इसे भी पढ़ें: जोधपुर हिंसा को लेकर बोले गिरिराज, हिंदुओं पर पत्थर से हमला रिवाज हो गया, सेक्युलर सरकार में प्रदर्शन और निखर जाता है

अब तक 141 लोग हुए गिरफ्तार

जोधपुर के हालातों को सामान्य करने के लिए 10 थाना क्षेत्रों में मंगलवार को कर्फ्यू लगाया था जो बुधवार को भी जारी है। इसके अलावा पुलिस ने अब तक 141 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में अभी तक 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनमें से 133 को धारा 151 जबकि 8 को अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में