राहुल और प्रियंका ने कोविड एवं टीकाकरण की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण एवं टीकाकरण की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना इस महामारी से लड़ना असंभव है। राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 25 पैसे की बढ़ोतरी, भोपाल-इंदौर में पेट्रोल 100 रुपये के पार

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका बनाने वाली कंपनियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी टीका कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?’’ उन्होंने कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना महामारी से लड़ना असंभव है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज