मोदी सरकार कभी भगवान तो कभी जनता को दोष देती है लेकिन अपने कुशासन को नहीं: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उस टिप्पणी को लेकर सरकार पर हमला बोला, जिसमें मंत्री ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को वजह बताया था। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन खुद के कुशासन को नहीं। लोकसभा में कोरोना वायरस महामारी को लेकर हुई विशेष चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में रविवार को हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 के प्रसार में वृद्धि का कारण सामाजिक गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। इस टिप्पणी को लेकर ही गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हर्षवर्धन की टिप्पणी संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन खुद के कुशासन और गलत नीतियों को नहीं। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, देश अभी और कितने एक्ट ऑफ मोदी को झेलेगा।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी