राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है मौजूदा त्रासदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह भयावह त्रासदी अहंकार एवं अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत एक गलत प्रतिस्पर्धा जीतने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह भयावह त्रासदी अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है।’’ कांग्रेस नेता ने पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि औरकोविड-19 के संक्रमण के संदर्भ में भारत के दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचने से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया। देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद देश में इसके मरीजों की कुल संख्याबढ़कर 2,97,535 हो गई। इसके अलावा 396 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। ‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार