हंगल में राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला, PM जब भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तभी उनके मंच पर चारों तरफ कर्नाटक के 40% वाले नेता खड़े रहते हैं

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर है। उन्होंने आज बेलगावी और हंगल में जनसभाओं को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हंगल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बातें करते हैं तब उनके मंच पर चारों तरफ कर्नाटक के 40% वाले नेता खड़े रहते हैं। मोदी जी कहते थे कि भ्रष्टाचार से वे लड़ते हैं लेकिन जो भष्ट व्यक्ति नहीं उन्हें निकाल (भाजपा से) रहे हैं। इसका मतलब आप भ्रष्टाचार के लिए लड़ते हो।

इसे भी पढ़ें: PM Modi, Karnataka Election, Nitish-Mamata, CM Yogi, WFI, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों से बातचीत करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आजकल फोकस सिर्फ 2-3 अरबपतियों पर है, लेकिन किसानों, मजदूरों और छोटे वेंडरों पर होना चाहिए... अरबपतियों को बैंक से कर्ज आसानी से मिल जाता है और कुछ हो जाए तो आसानी से माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं होता। जीएसटी देश में सिर्फ अमीरों की मदद के लिए लागू किया गया है - पांच अलग-अलग टैक्स। यह एक बहुत ही जटिल कर संरचना है। आधे लोगों को यह भी समझ नहीं आता कि उन्हें इसे कब और कैसे फाइल करना है। बड़े व्यवसायों में लेखाकार होते हैं, जबकि छोटे व्यवसायों में नहीं होते हैं। तो, छोटे व्यवसाय बंद हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन