सिंधिया को लेकर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजनीतिक भविष्य के डर से RSS के साथ चले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने राजनीतिक भविष्य का डर लगा और वह आरएसएस एवं भाजपा के साथ चले गए। गांधी ने यह दावा भी किया कि सिंधिया को भाजपा में वो सम्मान नहीं मिलेगा जो कांग्रेस में मिल रहा था और इसका अंदाजा उन्हें हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वास्तविकता है कि उन्हें वहां सम्मान नहीं मिलेगा। वह समझ जाएंगे। उनके दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वो अलग अलग चीज है।’’ गौरतलब है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद गांधी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रया व्यक्त की है। सिंधिया उनके करीबियों में गिने जाते थे। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर रहा हूं।’’

प्रमुख खबरें

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू

Persian Gulf में बढ़ा तनाव, Strait of Hormuz को लेकर US-Iran के बीच जंग, Donald Trump ने दी चेतावनी

वीर चौहरमल धाम को Tourist Spot बनाने की मांग, Minister Lakhendra Paswan ने CM से की मुलाकात

Iran-Iraq Conflict: एरबिल में कुर्द ठिकानों पर Iran का Missile Attack, अरागची का दावा- अमेरिका और Israel को मिली मात