पोप फ्रांसिस को राहुल ने करुणा-न्याय-शांति की बताया वैश्विक आवाज, प्रियंका ने उनके निधन को विश्व के लिए एक क्षति करार दिया

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2025

पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह निधन हो गया। कार्डिनल केविन फेरेल ने यह घोषणा की। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद देश-दुनिया के नेताओं ने अपना शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज़ परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूँ। वे दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ खड़े रहे, असमानता के खिलाफ निडरता से बोले और प्रेम और मानवता के अपने संदेश से विभिन्न धर्मों के लाखों लोगों को प्रेरित किया। मेरी संवेदनाएँ भारत और दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: नया पोप कैसे चुना जाता है? क्या होती है इनकी धार्मिक जिम्मेदारी, उत्तराधिकारी के चयन में भारत की उपस्थिति कैसे है महत्वपूर्ण?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दुनिया भर में लाखों लोग उन्हें हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। पहले लैटिन अमेरिकी पादरी पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी विनम्र शैली और गरीबों के प्रति चिंता से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।  

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव