हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के मेगा इवेंट में शामिल होंगे राहुल द्रविड़, राजनीतिक एंट्री को लेकर अटकलें तेज

By रेनू तिवारी | May 10, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के 12 मई से 15 मई तक होने वाले सत्र में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका का बुरा हाल! प्रधानमंत्री के घर को फूंका, सांसद को उतारा मौत के घाट, 200 से ज्यादा घालय 5 ने गंवाई जान | Sri Lanka Update

 

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के मेगा इवेंट में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

तीन दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल होंगे। सत्र में देश भर से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा नेता नेहरिया ने कहा कि  भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा नेता नेहरिया ने कहा कि  नेहरिया ने आगे कहा कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की उपस्थिति युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें हिस्सा लेंगे। उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम राजनीति में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।'

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, नहीं है कोई CCTV, टेरर एंगल से जांच कर रही पंजाब पुलिस

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा इवेंट

आपको बता दे कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 44 सीटें जीतीं बहुमत के लिए भाजपा को केवल 35 सीट ही चाहिए थी लेकिन भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उसे पूर्ण बहुमत मिला और कांग्रेस केवल 21 सीट पर ही सिमट गयी। अन्य को 68 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें मिलीं।

 

हिमाचल में जीत को दोहराएगी भाजपा?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'हम अपनी सरकार को जरूर दोहरा रहे हैं, हिमाचल का सामाजिक माहौल बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा, "हमने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में जीत हासिल की, जिसमें से हमने यूपी, गोवा और उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराया।" जबकि कांग्रेस और भाजपा राज्य में मुख्य राजनीतिक दल रहे हैं, आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब चुनाव परिणामों से प्रोत्साहित होकर, प्रतियोगिता को बहुकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।


प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की