राहुल ने इलाज के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में इलाज के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं। इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है। साथ हैं तो आस है।’’ गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई तथा संक्रमण से 3,498 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,08,330 हो गई।

प्रमुख खबरें

Elvish Yadav In Trouble Again | एल्विश यादव फिर मुश्किल में फंसे, ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया

Kolkata के पास कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा