राहुल गांधी ने मप्र में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर जताया दुख, फेसबुक पोस्ट पर लिखी ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक बस के नर्मदा नदी में गिरने के कारण कई लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की बस, MP के धार में हादसा, PM मोदी ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-खरगोन के बीच महाराष्ट्र रोडवेज की बस के नर्मदा नदी में गिरने की दुःखद ख़बर मिली। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’ मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर