Lok Sabha Elections 2024 में ‘मैच फिक्सिंग’ करना चाहते हैं Modi, लोकतंत्र बचाओ रैली में Rahul Gandhi ने PM पर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस लोकसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भारी बहुमत से चुनाव जीतकर संविधान खत्म किया जा सके। गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में लोगों का आह्वान किया कि वे इस ‘मैच फिक्सिंग’ को रोकने के लिए पूरी ताकत से मतदान करें, क्योंकि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

इसे भी पढ़ें: तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो.... Loktantra Bachao रैली में गाना गाकर Tejashwi Yadav ने PM Modi पर साधा निशाना

उन्होंने दावा किया, ‘‘धमकाया जाता है, सरकारों को गिराया जाता है, नेताओं को जेल में डाल दिया जाता है... यह मैच फिक्सिंग नरेन्द्र मोदी और तीन-चार सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं।’’ राहुल गांधी ने कहा कि इस मैच ‘फिक्सिंग’ का एक लक्ष्य है कि संविधान को गरीब जनता से छीना जा सके। उनका कहना था कि जिस दिन यह संविधान खत्म हो गया उस दिन यह हिंदुस्तान नहीं बचेगा। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह संविधान हिंदुस्तान के दिल की धड़कन है, लोगों की आवाज है।

प्रमुख खबरें

Krishna Janmashtami 2026: ऐश्वर्य एवं वैराग्य का अद्भुत संगम है श्रीकृष्ण

Assam Congress ने Akhil Gogoi की Raijor Dal से तोड़ा गठबंधन, अनुशासनहीनता का आरोप

Vanakkam Poorvottar: हिमालय पर बढ़ते खतरे और पहाड़ों के फूटते गुस्से के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की बैठक, India ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर में तोड़फोड़, TMC ने लगाया anarchy का आरोप