EVM की पारदर्शिता पर Rahul Gandhi ने फिर जताई चिंता, ट्वीट में किया मुंबई की घटना का जिक्र

By एकता | Jun 16, 2024

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर गांधी ने ईवीएम की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लिखा, 'भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएँ जताई जा रही हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।'

वनराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रामपियारे राजभर ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, 'हमने मोबाइल फोन को फोरेंसिक के पास भेज दिया है, जो कॉल रिकॉर्ड की जांच करेगा। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी अन्य कारण से किया गया था। हमने अन्य उम्मीदवारों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी मंगेश पांडेलकर और दिनेश गुरव को नोटिस भेजा है। उन्हें जांच के लिए पुलिस स्टेशन आना होगा। वे अभी हमारे साथ सहयोग करते दिख रहे हैं, अगर यह रुका तो हम गिरफ्तारी वारंट जारी करेंगे।'

इसे भी पढ़ें: हमें एक ट्यूटोरियल चलाने में खुशी होगी, EVMs की हैकिंग पर Elon Musk ने जताई चिंता, Rajeev Chandrasekhar ने दी प्रतिक्रिया

एलन मस्क ने ईवीएम को लेकर क्या कहा?

प्यूर्टो रिको के हालिया प्राथमिक चुनावों में हुई गड़बड़ी के बाद एलन मस्क ने ईवीएम की हैकिंग को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्यों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है।' हालाँकि, मस्क की टिप्पणी का पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जवाब दे दिया है। उन्होंने मस्क को भारतीय ईवीएम का एक ट्यूटोरियल देने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा