राहुल गांधी का आरोप, कुंभ के दौरान भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाई गई

By अंकित सिंह | Jun 12, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रयागराज में 29 जनवरी को महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को जानबूझकर कम बताने का आरोप लगाया। उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिंदी की एक जांच का हवाला दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना के दौरान कम से कम 82 लोगों की मौत हुई, जो आधिकारिक तौर पर बताए गए 37 लोगों की संख्या से कहीं ज़्यादा है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि आर्थिक रूप से वंचित पीड़ितों की मौतों को आधिकारिक गणना से मिटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के इशारे पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर, नाना पटोले बोले- देश के सामने नहीं चलेगा मोदी जी का झूठ

अखिलेश यादव ने लिखा कि तथ्य बनाम सत्य : 37 बनाम 82। सब देखें, सुनें, जानें-समझें और साझा करें। सत्य की केवल पड़ताल नहीं, उसका प्रसार भी उतना ही ज़रूरी होता है। भाजपा आत्म-मंथन करे और भाजपाई भी और साथ ही उनके समर्थक भी कि जो लोग किसी की मृत्यु के लिए झूठ बोल सकते हैं, वो झूठ के किस पाताल-पर्वत पर चढ़कर अपने को, अपने मिथ्या-साम्राज्य का मुखिया मान रहे हैं। झूठे आँकड़े देनेवाले ऐसे भाजपाइयों पर विश्वास भी विश्वास नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में