कश्मीर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शनिवार को कश्मीर के लिए रवाना हो गए, जहां वे अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद स्थिति का जायजा लेंगे। गांधी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल और आनंद शर्मा सहित कुल 10 नेता श्रीनगर जा रहे हैं । इन नेताओं का दोपहर के समय श्रीनगर पहुंचने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक अगर श्रीनगर में दाखिल होने की इजाजत मिली तो राहुल समेत सभी नेता वहां हालात का जायजा लेंगे और स्थानीय नेताओं एवं निवासियों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों को बांटने का कदम उठाया। इसके मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के कई इलाकों में एहतियातन भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया या नजरबंद किया गया।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया