संगम में डुबकी लगाने महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका? अजय राय ने दी बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अपने समापन पर है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगा लगी है। हर वर्ग के लोग यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बहन सांसद प्रियंका गांधी महाकुंभ में डुबकी लगाने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ जा सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस को तैयार किया जा रहा है। हालांकि, वो किस तारीख को प्रयागराज पहुंचेंगे, इसको लेकर फैसला नहीं हो सका है। 

इसे भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर बरसाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को शाम छह बजे तक दो करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। महाकुंभ की शुरुआत से 13 जनवरी से अभी तक 48.25 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह चार बजे से ही लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास में बने वार रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी की। 

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही